बागेश्वर में सड़क सुरक्षा माह में योगदान के लिए लोगों को सम्मानित करते एसपी श्रीवास्तव। संवाद न?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एसपी अमित श्रीवास्तव के निर्देशन में चले सड़क सुरक्षा माह का बुधवार को समापन हो गया। इस बीच सड़क सुरक्षा को लेकर बेहतर कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एक माह तक चले सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों ने थाना क्षेत्र के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। स्कूली बच्चों, वाहन चालकों, आम लोगों को यातायात के नियम बताए गए। पुलिस कर्मियों ने जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक करने का कार्य किया।
लोगों से सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। सड़क सुरक्षा माह में विशेष भूमिका निभाने के लिए कमल नगरकोटी, विशाल नेगी, दीप चंद्र जोशी, मनोज कुमार जोशी, मनोज बचखेती, अंकुर उपाध्याय आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।