बागेश्वर। बाहरी प्रदेशों और राज्य के अन्य जिलों से बुधवार रात जिले के विभिन्न क्षेत्र के 109 लोग बसों के जरिए बागेश्वर पहुंचे। सभी को स्वास्थ्य जांच के बाद होम क्वारंटीन कर दिया गया। इनमें बाहरी राज्यों के 42 और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से 67 लोग बागेश्वर पहुंचे। इन सभी लोगों को बिलौना स्थित महर्षि विद्यालय में ठहराया गया। बृहस्पतिवार सुबह डॉक्टरों ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले।