फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2940 में से 2504 लोगों ने होम क्वारंटीन की समयसीमा पूरी की

विज्ञापन
बागेश्वर के रीमा में खड़िया खान में काम करने वाले मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक। स? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में 2940 में से 2504 लोगों ने होम क्वारंटीन की समयसीमा पूरी कर ली है। जिले में 16 विदेशी नागरिक और नौ एनआरआई ने क्वारंटीन का समय पूरा कर लिया है। शुक्रवार को रीमा क्षेत्र में खड़िया खान में काम कर रहे 583 मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डीएम रंजना राजगुरु के निर्देशन में कोरोना नियंत्रण के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें होम क्वारंटीन, संस्थागत क्वारंटीन में रखे गए नागरिकों पर लगातार नजर रख रही हैं। कोविड-19 कंट्रोल रूम मिली जानकारी के अनुसार जिले में 2940 होम क्वारंटीन में रखे गए 1099 व्यक्तियों की कोविड-19 कंट्रोल रूम कॉल सेंटर, पुलिस, एलआईयू ने व्यक्तिगत रूप से निगरानी की। शेष 1841 व्यक्तियों की ग्राम पंचायत स्तर के फील्ड कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों ने निगरानी की। बताया है कि 2504 व्यक्तियों ने 14 दिन का होम क्वारंटीन की समयसीमा पूरी कर ली है। उधर, शुक्रवार को प्रशासन के निर्देश पर डॉ. दीपक कुमार और उनकी टीम ने दयाली सर्कल के ग्राम रीमा 583 मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें