फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: होमगार्ड भर्ती छह जून से, 17 पदों के लिए होगी शारीरिक परीक्षा

Thu, 04 Jun 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में छह जून से होमगार्ड विभाग में भर्ती होने जा रही है। 17 रिक्त पदों के लिए पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

होमगार्डस के जिला कमांडेंट नितिन काकेरवाल ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक नाप-जोख और दक्षता परीक्षा कराई जाएगी। इसे राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट करप्शन नीति के तहत पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाएगा। कहा कि भर्ती के नाम पर किसी भी प्रकार की धनराशि मांगने या वित्तीय लेनदेन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां भी साथ लाने को कहा है। भर्ती संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए एंटी करप्शन हेल्पलाइन 1064 के अलावा 9027675083 और 9368872454 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें