फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में होली गायन

Fri, 10 Mar 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। 
विज्ञापन
बागेश्वर में होली गायन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। जिलेभर में होली की धूम मची है। बागेश्वर जिला मुख्यालय सहित गांव-गांव में होल्यारों की टोलियां ढोलक की थाप पर दिन भर अबीर-गुलाल के बीच होली के गीत प्रस्तुत कर रही हैं। महिलाएं भी टोलियों में घर-घर जाकर होली गायन कर रही हैं। 
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में वेणीमाधव होली समिति ने खड़ी होली प्रस्तुत की। होल्यारों ने बागनाथ मंदिर, चौक बाजार, कत्यूर बाजार, नुमाइशखेत मैदान आदि स्थानों पर होली का आयोजन किया। शिव के मन माही बसे काशी, शिवजी चले गोकुल नगरी, रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे आदि होली गीत प्रस्तुत किए।

होली गायन में भुवन उपाध्याय, भव लाल साह, महेश पंत, सूरज जोशी, पंकज पांडेय, श्याम सिंह नेगी, नीरज पांडे, अनुपम साह, विजय रावत, दीप जोशी, मोहन पांडे, हितेश साह, अंकुर उपाध्याय, हेमंत तेवाड़ी, कंचन साह, विवेक, भरत लाल साह, मनोज साह आदि थे। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में भी बच्चों, शिक्षिकाओं ने जमकर होली मनाई।
विज्ञापन


स्कूल के स्टाफ, बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। खोली गांव में भी दिनभर होली की धूम मची रही। बिलौना में भी खड़ी-बैठकी होली की धूम रही। लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाए। उधर कपकोट में मस्ती भरे होली के गीतों की धूम मची है। ढोल, नगाड़े, मजीरे की मनमोहक थाप पर होल्यारों के दल सुबह से ही होली गायन के लिए निकल रहे हैं।

देर रात तक होली का आयोजन हो रहा है। नगर पंचायत के आणूं, भंडारीगांव, पुल बाजार आदि गांवों में होल्यारों ने अपने गीतों की शुरुआत श्रीकृष्ण ज्यूकी बलिहारी..., हरिया पीपल छार सो है..., धनुष वाण प्रभु ज्यू के हाथ..., हाथ छुरली बांस छिलन बांस छिलन चले आदि होली गीत प्रस्तुत किए गए।

उधर उतरौड़ा, हिचौड़ी, ऐठांण, बैड़ा, फरसाली, पचार आदि गांवों में भी होली की धूम मची है। महिलाएं भी अलग-अलग टोलियों में घर-घर जाकर होली गायन कर रही हैं। मत मारो मोहन मोको पिचकारी..., होली आय रही..., श्याम ने मारी भर पिचकारी... आदि होली गीतों की प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें