फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में होली

Fri, 10 Mar 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। 
विज्ञापन
कपकोट में होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट। कपकोट में मस्ती भरे होली के गीतों की धूम मची है। ढोल, नगाड़े, मजीरे की मनमोहक थाप पर होल्यारों के दल सुबह से ही होली गायन के लिए निकल रहे हैं। देर रात तक होली का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन


नगर पंचायत के आणूं, भंडारीगांव, पुल बाजार आदि गांवों में होल्यारों ने अपने गीतों की शुरुआत श्रीकृष्ण ज्यूकी बलिहारी..., हरिया पीपल छार सो है..., धनुष वाण प्रभु ज्यू के हाथ..., हाथ छुरली बांस छिलन बांस छिलन चले आदि होली गीत प्रस्तुत किए गए।

उधर उतरौड़ा, हिचौड़ी, ऐठांण, बैड़ा, फरसाली, पचार आदि गांवों में भी होली की धूम मची है। महिलाएं भी अलग-अलग टोलियों में घर-घर जाकर होली गायन कर रही हैं। मत मारो मोहन मोको पिचकारी..., होली आय रही..., श्याम ने मारी भर पिचकारी... आदि होली गीतों की प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें