फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन करो प्रभु रघुवर श्यामा को...

विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइशखेत में होली की महफिल में नृत्य प्रस्तुत करतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागनाथ दरबार में रविवार को होली गायन की धूम रही। विभिन्न गांवों के होली दल जिला मुख्यालय के चौक बाजार पहुंचे। जहां पर होली दलों का मिलन हुआ। कांडा, पुंगर घाटी के साथ ही तमाम इलाकों में होली गायन की धूम है।
विज्ञापन

होली दल ढोल की थाप पर गायन करते हुए बागनाथ मंदिर पहुंचे। बागनाथ मंदिर की परिक्रमा के बाद होली दलों ने मंदिर प्रांगण में सामूहिक गायन किया। बैठकर और खड़े होकर गाई गई होलियों से माहौल होलीमय हो गया। होल्यारों के दल ने भगतन के हितकारी हरी, तुम भगतन के हितकारी हरी। मो पति राखो आज हरी, तुम मो पति राखो हरी, कौरव-पांडव चौपड़ खेलें, खेलत पांडव हार भयी, मो पत राखो आज हरी। भजन करो प्रभु रघुवर श्यामा को, चरणा कोमल हैं सुखदाई। सुनिरन कर ले श्री भगवाना, जिंदगी का क्या ठिकाना आदि बोलों में होली गायन किया। इससे पहले होली दलों ने भगवान बागनाथ, नंदी महाराज को अबीर-गुलाल चढ़ाया।
आरे, पंत क्वैराली, चामी क्वैराली, नदीगांव, जौलकांडे, अमस्यारीकोट, बोरगांव, द्यांगड़, सात रतबे, रवाईखाल, काकड़ा, अमतौड़ा आदि गांवों के होली दल मंदिर पहुंचे। होली दलों ने नगर में भी होली गायन किया। मंदिर में करीब तीन घंटे तक होली गायन का दौर चला। इसके बाद सभी दल अपने गांवों को विदा हुए। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल आदि ने होली में शिरकत की।

बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में होली गायन करते विभिन्न गांवों के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें