फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: होली के रंग में रंगा बाजार, खरीदारी को उमड़ रहे खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। होली पर्व का आगाज हो गया है। बाजार में पर्व के लिए खरीदारी जोरशोर से होने लगी है। ग्राहकों की संख्या बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। उन्हें होली के दौरान बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर में कत्यूर बाजार से लेकर चौक बाजार, खड़ी बाजार, कत्यूर बाजार, दुग बाजार समेत नगर के विभिन्न जगहों पर दुकानें होली के सामान में भरी हैं। कहीं होली के कपड़े सजे हैं तो कहीं अबीर, गुलाल, रंग और पिचकारी बेची जा रही है। मिठाई, गुड़, गुझिया के खरीदार भी उमड़ रहे हैं। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक से लोग होली का सामान खरीदने पहुंच रहे हैं। सुबह से बाजार में चहल-पहल रही। अधिकांश दुकानों में ग्राहकों की अच्छी तादात रहने से व्यापारियों ने अच्छा कारोबार किया।



हाेली के लिए साड़ी, कुर्ती और अन्य कपड़े खदीदने आई हूं। साड़ियों की अपेक्षा कुर्ते सस्ते दाम में मिल रहे हैं। बच्चों की होली के लिए बनी फ्रॉक भी अच्छी कीमत पर मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमला धपोला, ग्राहक

होली पर्व के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। बच्चों के कपड़े और पिचकारी खरीद छोटे बच्चोें और बड़ों की टीशर्ट कम दाम में मिल रहे हैं।
शोभा देवी, ग्राहक
होली के लिए मिठाई, रंग, सुपारी, चश्मे, पिचकारी आदि खरीदने आए हैं। पिछले साल की तुलना में सामान महंगा मिल रहा है। बच्चों की डिमांड काफी अधिक है।
दान सिंह, ग्राहक
होली के लिए टोपी, कुर्ता, पायजामा की खरीद की। मिठाई और गुझिया भी बाजार से ही खरीदते हैं। होली के लिए भी अब अलग से बजट बनाकर रखना पड़ता है।
राजू लोहनी, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें