फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बिरज में होली रसिया...

विज्ञापन
कपकोट के असौं में होली महोत्सव में नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। स्कूलों में भी होली का रंग जमने लगा है। मंगलवार को कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की सभी शाखाओं में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। एनएसयूआई ने बागेश्वर डिग्री कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित किया।
विज्ञापन

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। प्रधानाचार्य आशा तिवारी ने सभी को शुभकामनाएं दीं। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की कठपुड़ियाछीना शाखा में प्रधानाचार्य बीसी पंत के नेतृत्व में होली महोत्सव शुरू हुआ। विद्यालय के मातृत्व क्लब की महिलाओं के साथ ही स्थानीय महिलाओं ने होली महोत्सव में शिरकत की। इस मौके पर झोड़ा, चांचरी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल असों (कपकोट) में प्रधानाचार्य मोहिनी पांडेय के नेतृत्व में मातृत्व क्लब ने होली का आयोजन किया। होली गीतों और नृत्य की झड़ी लगी रही। इधर, बागेश्वर डिग्री कॉलेज में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने होली मिलन समारोह में सभी को पर्व की बधाई दी।
आज होगा चीर बंधन
बागेश्वर। बुधवार को एकादशी के दिन शुभ मुहूर्त में सुबह 10:21 बजे होली का चीर बंधन होगा। पंडित ख्याली दत्त तिवारी शास्त्री ने बताया कि आमलकी एकादशी का व्रत 25 मार्च को होगा। 28 मार्च को पूर्णमासी का व्रत होगा और होलिका दहन होगा। 29 मार्च को छरड़ी होगी। 30 मार्च को दंपती टीके के आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें