फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल कैसे भरू जमुना गहरी...

Tue, 19 Mar 2019 12:11 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में होली की मस्ती में थिरकतीं महिला होल्यार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में मस्ती भरी खड़ी होली के गीतों के गायन की धूम मची हुई है।  

विज्ञापन


होल्यारों ने नगर नुमाइशखेत, चौरासि, आदर्श नगर, नदी गांव आदि इलाकों में महिलाओं ने होली गायन की शुरूआत की। होल्यारों ने  तुम सबके भगवान कन्हैया तुम क्यों न खेलो होली लला, 

हां हां जी सीता वन में अकेली कैसे रही... समेत कई होली गीत गाए। कपकोट के होल्यार नगर पंचायत वार्ड संख्या दो के आंणू स्थित अखाड़े में जमा हुए। यहां से वह ढोल नगाड़ों, मजीरों और झांजर की थाप पर हाथ में चीर लेकर होली के गीत गाते हुए से चखतरी, पुल बाजार, भंडारी गांव से होकर सिलकानी तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


होल्यारों ने गीतों की शुरूआत हरियां पीपल द्वारे सो है...गाकर की। वहां विपिन जोशी, बसंत बल्लभ जोशी, दयाल जोशी, पूर्व सभासद गिरीश जोशी गिर्दा, कै. हरीश कपकोटी, आनंद कपकोटी, रमेश जोशी, मोहन कपकोटी और जगदीश जोशी थे। उधर कांडा, पचार, ऐठान, असों, उतरौड़ा, फरसाली, तिरूवाण, मल्लाफेर, दोफाड़, हरसीला और हिचौड़ी आदि गांवों में भी होली के गीतों का गायन जोरों पर है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें