फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरमघर क्षेत्र में बिजली की हाई वोल्टेज से उपकरण फुंके

विज्ञापन
धरमघर के बास्ती गांव में बिजली की हाई वोल्टेज से जला स्विच। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/धरमघर। धरमघर क्षेत्र में बिजली की हाई वोल्टेज के कारण कई लोगों के बिजली उपकरण फुंक गए हैं। स्थानीय लोगों ने यूपीसीएल पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन कपकोट के ब्लॉक अध्यक्ष केदार महर ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब छह बजे अचानक हाई वोल्टेज बिजली आने से कई लोगों के टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर, मोबाइल चार्जर, पंखे आदि उपकरण फुंक गए हैं। कई घरों में बिजली के कनेक्शन जल गए हैं। बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है। बिजली न होने और उपकरण फुंकने से लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित हो गए हैं। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र के बास्ती और द्वारी गांव में हाई वोल्टेज से लोगों के उपकरण फुंक चुके हैं।
कई बार ऊर्जा निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई है। ऊर्जा निगम के उप मंडल अधिकारी एसएस भंडारी ने बताया कि हाई वोल्टेज से बिजली उपकरण फुंकने के कारणों का पता किया जा रहा है। कई बार मौसम की खराबी, वज्रपात और घरों में अर्थिंग तार न होने से भी ऐसी दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें