फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मौसम ने रोकी हेली की उड़ान

Wed, 21 May 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ से देहरादून और हल्द्वानी के बीच चलने वाली हेली सेवा मंगलवार सुबह खराब मौसम के चलते बाधित रही। शाम के समय दोनों रूटों पर हेली सेवा चलने से लोगों को लाभ मिला।
विज्ञापन

देहरादून रूट पर सुबह के समय चलने वाली हेली सेवा पिछले सप्ताह से बाधित है। रविवार और सोमवार को शाम की सेवा भी बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग टिकट कराने के बाद हेलीकॉप्टर के आने का इंतजार करते रहे। जरूरी काम से जाने वालों को वाहन बुकिंग कर गंतव्य को जाना पड़ा।
मंगलवार की सुबह भी गरुड़ से हल्द्वानी और दून जाने वाले यात्री हेलीपैड पर पहुंचे, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी हेलीकॉप्टर नहीं पहुुंचा। शाम को दोनों रूटों पर हेली सेवा सुचारू होने से यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन

डीएम आशीष भटगांई ने बताया कि हेली सेवा संचालित करने वाली कंपनी ने मौसम खराब होने के कारण सेवा बाधित रहने की जानकारी दी है। मौसम ठीक रहने पर सेवा सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें