गरुड़(बागेश्वर)। खराब मौसम के कारण तीन दिनों से बाधित हेली सेवा बुधवार को मौसम खुलने के बाद एक बार फिर सुचारू हो गई। उड़ानें शुरू होने से मेलाडुंगरी हेलीपैड पहुंचे यात्रियों के चेहरे खिल उठे। बुधवार को निर्धारित समय पर देहरादून से दो और हल्द्वानी से भी दो उड़ानें मेलाडुंगरी हेलीपैड पहुंचीं। बीते तीन दिनों से लगातार मौसम खराब रहने और दृश्यता कम होने के कारण हेली सेवाएं पूरी तरह ठप चल रही थीं, जिससे यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही थी। आसमान साफ होते ही उड़ानों का संचालन शुरू हुआ, जिससे हल्द्वानी और देहरादून जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली। संवाद