फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के उतार दिया हेलीकॉप्टर, जानिए फिर क्या हुआ

Mon, 04 Mar 2019 12:27 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
कठायतबाड़ा मैदान में चॉपर के पायलट से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर रविवार शाम बिना अनुमति के ही पीजी कॉलेज के खेल मैदान में उतर गया। हेलीकॉप्टर के उतरते वक्त मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही थी तथा मैदान में खिलाड़ी व दर्शकों सहित 150 से अधिक लोग मौजूद थे।  

विज्ञापन


रविवार शाम पांच बजे डिग्री कॉलेज कठायतबाड़ा के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही थी। इसी बीच, आर्यन कंपनी का एक चॉपर मैदान के चारों ओर चक्कर काटने लगा। पुलिस प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर उतरने की कोई सूचना नहीं होने पर खिलाड़ियों को लगा कि हेलीकॉप्टर चक्कर काटकर वापस चला जाएगा लेकिन चॉपर मैदान में उतर गया। 

इससे वहां खिलाड़ी व दर्शकों में अफरातफरी मच गई। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित दो लोग मौजूद थे। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने भी पायलट से पूछताछ की तो उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। कोतवाल टीआर वर्मा ने आरोप लगाया कि पायलट कोई जानकारी देने के बजाय उल्टा दुर्व्यवहार किया। कोतवाल ने इसकी सूचना डीएम और एसपी को दे दी है। बिना सूचना के हेलीकॉप्टर उतारने से कोई भी घटना हो सकती थी। बताया जा गया कि चॉपर सोमवार को बागेश्वर से आगे की उड़ान भरेगा।
विज्ञापन


अनुमति गरुड़ की थी, उतार दिया बागेश्वर में
चॉपर के बागेश्वर में उतरने की अनुमति को लेकर प्रशासन असमंजस में है। पुलिस व प्रशासन के पास इसकी अनुमति नहीं थी। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस को कोई सूचना व अनुमति का पत्र नहीं था। डीएम से अनुमति लेने की सूचना मिली है, जबकि कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि एसडीएम गरुड़ से आधा घंटा पहले गरुड़ में उतरने की अनुमति ली गई है। माना जा रहा है कि चॉपर को गरुड़ के हैलीपैड में उतरना था लेकिन उसे पायलट ने बागेश्वर डिग्री कालेज के खेल मैदान में उतार दिया। 

चॉपर उतारने के जरूरी मानक

  •  जिला प्रशासन से चॉपर उतारने की विधिवत अनुमति
  •  आग की घटना से निबटने के लिए फायर टीम
  •  सिग्नल के लिए पुलिस टीम
  •  विमान व चॉपर की सुरक्षा के लिए गारद टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें