गरुड़(बागेश्वर)। मेलाडुंगरी हैलीपैड से हल्द्वानी और देहरादून के लिए हेली सेवाओं का संचालन सुचारू हो गया है। बृहस्पतिवार को मौसम खराब होने से उड़ानें प्रभावित हुई थीं।
एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि देहरादून और हल्द्वानी के लिए रोजाना दो-दो सेवाओं का संचालन होता है। खराब मौसम के चलते बृहस्पतिवार को हल्द्वानी के लिए दोपहर बाद तीन बजे एक ही सेवा का संचालन हो पाया।
देहरादून के लिए संचालित सेवा का शाम चार बजे एक बार ही संचालन किया गया। शुक्रवार को मौसम साफ रहा तो दोनों सेवाओं ने अपने नियत समय पर यात्रियों को लेकर उड़ान भरी।