फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मेलाडुंगरी से बाधित रही हेलीसेवा

Sat, 02 May 2026 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मेलाडुंगरी हेलीपैड से हल्द्वानी और देहरादून के बीच हेली सेवा बाधित रही। हेलीकॉप्टर नहीं आने से यात्रियों को मायूसी का सामना करना पड़ा। हालांकि सेवा किन कारणों से प्रभावित हुई इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

रोजाना हल्द्वानी और देहरादून से मेलाडुंगरी के लिए सुबह और शाम को दो सेवाओं का संचालन किया जाता है। करीब 15-20 दिनों से देहरादून की शाम वाली उड़ान अनियमित चल रही थी। हल्द्वानी से रूटीन के अनुसार ही सेवा का संचालन किया जा रहा था। हालांकि शुक्रवार को दोनों सेवाएं प्रभावित रहीं। सेवाओं के प्रभावित रहने की जानकारी जब हेलीपैड से लेनी चाही तो कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं था। कंपनी के इंचार्ज संदीप शर्मा के मोबाइल नंबर 9871758095 पर कई बार संपर्क साधने की कोशिश की गई। घंटी बजती रही लेकिन दूसरी ओर से फोन रिसीव नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें