फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी

Sun, 08 Jan 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
धरमघर में बर्फ से बनाई आकृति के साथ बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार की रात जनपद के सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई।  कपकोट के सामा, बदियाकोट, बाछम, खाती के गांव बर्फ से लकदक हो गए। धरमघर कस्बे में भी जमकर बर्फ गिरी। कौसानी की पिनाकेश्वर चोटियों में हुए हिमपात का पर्यटकों ने भी लुत्फ उठाया। 

रविवार की सुबह जिले की सभी ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक नजर आई। कपकोट के सामा, शिखर, भनार, गोगिना, कीमू, बदियाकोट, बाछम, चौड़ास्थल, खाती सहित आसपास के गांव में जमकर हिमपात हुआ। कपकोट के पोथिंग की सुकुंडा पहाड़ी पर खूब बर्फबारी हुई। धरमघर कस्बा बर्फ की चादर से ढंका नजर आया। कस्बे में दो इंच बर्फ गिरी। यहां पर लोगों ने बर्फ का खूब आनंद उठाया। कई बच्चों ने बर्फ से विभिन्न प्रकार की आकृतियां बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौसानी की पिनाकेश्वर और भटकोट सहित अन्य ऊंची पहाड़ियों में भी हिमपात हुआ। यहां पर देश-विदेश से आए पर्यटकों ने हिमपात का जमकर लुत्फ उठाया। ऊंची चोटियों में हिमपात और घाटियों में बारिश के कारण तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। रविवार की सुबह बर्फ के लकदक होने और आसमान में बादल घिरे रहने के कारण लोगों को ठिठुरना पड़ा। बागेश्वर घाटी में कोहरा छंटने के बाद लगभग 11 बजे धूप निकली। बर्फबारी के बाद जनपद के ऊंचाई वाले स्थानों में शीत लहर चलनी शुरू हो गई है। कपकोट के बदियाकोट, खाती, सामा सहित ऊंचाई वाले गांवों में भारी हिमपात के कारण एक-दो दिन तक जनजीवन अस्त व्यस्त रहने के आसार हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें