बागेश्वर नगर में दिन भर धूप खिली रही, लेकिन शाम के समय मौसम ने अचानक करवट ली। नगर में तेज हवाए
बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र में झमाझम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। जिला मुख्यालय में सर्द हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बादल छाने से बारिश के भी आसार बने हुए हैं।
सुबह से जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील क्षेत्रों में मौसम साफ था। दोपहर बाद से कपकोट तहसील क्षेत्र में मौसम बदलने लगा। शाम तक नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक झमाझम बारिश होने लगी। दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र में भी देर शाम बारिश हुई। लगातार बारिश होने से किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। ग्रामीण महिमन सिंह कपकोटी, गुलाब सिंह, लोकपाल सिंह आदि ने बताया कि इस साल अप्रैल से बारिश शुरू हुई थी, अब भी राहत नहीं मिल रही है। कभी धान की फसल भीग रही है तो कभी चारे के लिए काटी गई घास खराब हो रही है।
इनसेट
पिंडारी सड़क पर सुचारु हुआ यातायात
बागेश्वर। कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग पर शनिवार को बारिश के दौरान बोल्डर गिरने से यातायात बाधित हो गया था। ईई अंबरीश रावत ने बताया कि रविवार को सड़क पर पूरे दिन यातायात सुचारु रहा। बोरबलड़ा सड़क पर समडर के समीप भू धंसाव के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित है। सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है।