बागेश्वर। जिले में रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन हो गया। भूस्खलन से सबसे अधिक नुकसान सड़कों को हुआ है। शाम तक जिले की 20 सड़कों पर मलबा आने से यातायात बाधित है। प्रशासन सुबह से ही यातायात सुचारू करने की कोशिश कर रहा है।
जिले में हो रही बारिश के चलते धैना, हरिनगरी-पय्यां, डंगोली-कुलाउं-ग्वालदम, बैसानी-पौसारी, भानी हरसिंग्याबगड़, करूली गांजली, बालीघाट-कोटमन्या, घुरड़िया बैंड-चनौली, बनलेख-गणुवासिरमोली, कइपुड़ियाछीना-रैखोली, सिमगढ़ी, रोल्याना-सिरौली, कपकोट-पिंडारी, बदियाकोट-बोरबलड़ा, खड़लेख-भनार, कपकोट-पोलिंग, तोली-बघर, धरमघर-मांजखेत, बड़ी पन्याली, चेटाबगड़ और धरमघर-सनगाड़ सड़क पर मलबा आने से यातायात बाधित है।
सड़कें बंद होने से जिले की 16,000 से अधिक आबादी प्रभावित हो रही है। लोगों को अपने जरूरी कार्यों के लिए पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सड़कों पर आए मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। मलबा हटाने के बाद सड़कों को खेल दिया जाएगा।