फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सहालग सीजन में सड़कों पर बढ़े ओवरलोडिंग के मामले

Mon, 01 Dec 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सहालग सीजन में सड़कों पर ओवरलोडिंग का खतरा बढ़ गया है। अधिक मुनाफा कमाने और जल्दबाजी के चक्कर में यात्री वाहन संचालक क्षमता से अधिक यात्री सवार कर दौड़ रहे हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। परिवहन विभाग ने इस मनमानी पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया है।
विज्ञापन

15 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 21 वाहनों के चालान काटे जा चुके हैं। विभाग की सख्ती से वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
सहालग सीजन में टेंट हाउस का सामान, फर्नीचर और खाद्य आपूर्ति की मांग अचानक बढ़ जाती है। मांग पूरी करने की होड़ में छोटे पिकअप वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर माल भर रहे हैं। साथ ही बरातों में यात्रियों को ले जा रहे यात्री वाहन भी ओवरलोडिंग कर रहे हैं। सड़कों पर अक्सर ये ओवरलोडेड वाहन अनियंत्रित होकर चलते दिखते हैं। जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। एआरटीओ अमित कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण न सिर्फ सड़कों को नुकसान पहुंचता है बल्कि यह गंभीर दुर्घटनाओं का भी मुख्य कारण है।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा। चालान के साथ-साथ वाहनों को सीज करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें