बागेश्वर के कठायतबाड़ा में भराड़ी टैक्सी स्टेंड के पास लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद न्यूज एजेंस?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर नगर को जाम की जकड़न से निजात नहीं मिल रही है। हर दिन लगने वाले जाम से नगर के लोग हलकान हो गए हैं। साप्ताहिक बंदी के दिन रविवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य छह दिन नगर में जाम लगता है। जाम के कारण वाहन संचालक तो परेशान रहते ही हैं, आम नागरिकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भी नगर की सड़कें जाम से जकड़ी रहीं। मालरोड, कांडा रोड के साथ ही कठायतबाड़ा रोड में कई बार जाम लगा। कठायतबाड़ा रोड में भराड़ी टैक्सी स्टेंड के पास काफी देर तक जाम लगा रहा। भीषण गर्मी में वाहन जाम में फंसने से यात्री भी परेशान रहे। नगर की संकरी सड़कों में लगने वाले जाम से निपटने में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ती है।