फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट के गांवों में भारी ओलावृष्टि

Tue, 10 Apr 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
फरसाली के गांवों में ओलों से फसलें हुई बर्बाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर तेज बारिश के साथ ही भारी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि सेे फरसाली, दुगनाकुरी क्षेत्र के गांवों में खड़ी अनाज की फसल के साथ ही फल और साक भाजी चौपट हो गई है। इससे परेशान किसानों ने प्रशासन से क्षति का शीघ्र आकलन करके प्रभावितों को अधिक से मुआवजा देने की मांग की है। 

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर फरसाली क्षेत्र के गांवों में वल्ली-पल्ली फरसाली, मल्लादेश, किरौली और झोपड़ा आदि गांवों में 15 मिनट तक ओले गिरे। ओलों से गेहूं, जौ, मसूर, सरसों की फसल बर्बाद हो गई। ओलो से आम, संतरा, अमरूद और नाशपाती के पेड़ों में आए बौर भी गिर गए।

खेतों में उगी प्याज, धनिया, मटर और गोबी आदि सब्जियां भी बुरी तरह बर्बाद हो गई हैं। पूर्व प्रमुख राम गिरी गोस्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता दान सिंह पुतलिया, पूर्व प्रधान बिशन गिरी गोस्वामी आदि ने प्रशासन से क्षति का शीघ्र आकलन कर प्रभावितों को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें