फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मौसमी और जलजनित बीमारियों में इजाफा

Mon, 10 Jul 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसून काल में जलजनित बीमारियों में इजाफा होने लगा है। जिला अस्पताल में जांच कराने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को ओपीडी में 493 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।
विज्ञापन

इन दिनों बुखार के साथ पेट संबंधी परेशानियां बढ़ने लगी हैं। जिला अस्पताल में जांच कराने वालों में बदन दर्द, जोड़ों का दर्द, डायरिया, पीलिया, पथरी और सांस के रोगियों की संख्या अधिक थी। सुबह आठ बजे से पूर्व ही पर्ची काउंटर पर लोग जमा होने लगे थे। पर्ची कटवाने और चिकित्सकों से जांच करवाने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा।
जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि बारिश के दिनों में पानी उबालकर पीना चाहिए। स्वच्छ जल, ताजा भोजन और संतुलित आहार लेने से बीमार होने का खतरा कम रहता है। बुजुर्गों को बदलते मौसम में विशेष बचाव करना चाहिए। बीमार होने पर तत्काल चिकित्सकों की सलाह लेनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें