बागेश्वर। जिले में भारत सरकार मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत टीकाकरण अभियान की शुरूआत हो गई है। कार्यक्रम के तहत पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। जिला मुख्यालय के बस स्टेशन स्थित एएनएम में डीएम अनुराधा पाल ने कार्यक्रम का शु्भारंभ किया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत टीकाकरण से छूटे बच्चों और नवजात बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। मिशन मोड में बच्चों को चिह्नित किया जाए। टीकाकरण का डाटा पोर्टल पर अपडेट करने के लिए कहा।
जिला वैक्सीनेशन अधिकारी डॉ. पीएस जंगपांगी ने बताया कि प्रथम चरण में 07 से 12 अगस्त तक टीकाकरण से वंचित नवजात बच्चों के और पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। टीकाकरण के लिए 160 गर्भवती महिलाएं, 279 बच्चे चिह्नित हैं। इस दौरान एसीएमओ डॉ. अनुपमा ह्यांकी, डॉ. दीपक कुमार, वैक्सीनेशन कोल्ड चेन मैनेजर अंकित भटनागर, एएनएम उमा आगरी आदि मौजूद थे। संवाद