फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सेहत पर भारी मौसम की मार, बढ़ रहा मौसमी बुखार

Fri, 25 Aug 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मौसम के बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। वायरल के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पताल के वार्ड में भर्ती होने वालों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सक लोगों को खानपान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


मानसून बीतने को है। जिले के कपकोट क्षेत्र में बारिश हो रही है। जिला मुख्यालय में बीते दिनों बारिश हुई थी लेकिन मौसम साफ होने से लोगों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में बुखार और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों ने कहा कि इस मौसम में बीमारियां बढ़ने की आशंका रहती है।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. चंद्रमोहन भैसोड़ा ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में जांच कराने वाले लोगों में अधिकतर वायरल, जोड़ों के दर्द, डायरिया की शिकायत लेकर आ रहे हैं। लोगों को उचित इलाज के साथ खानपान का विशेष ध्यान रखने, जल जनित रोगों से बचने के लिए साफ पानी पीने, ताजा भोजन करने, बाहर के खानपान से बचने और बीमार होने पर डाॅक्टर से जांच कराने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें