बागेश्वर। साप्ताहिक अवकाश होने के कारण रविवार को आपातकालीन कक्ष में मरीजों की जांच की गई। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक डाॅ. नसीम अहमद ने मरीजों की जांच की। अवकाश के दिन भी 35 मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। डाॅ. नसीम अहमद ने बताया कि अधिकतर मरीज शरीर में दाने होने, पेट दर्द और बुखार की समस्या लेकर अस्पताल पहुंचे थे। डॉ. नसीम ने उबले पानी का सेवन करने के साथ ही ज्यादा खट्टी-मीठी चीजें न खाने की सलाह दी है। संवाद