बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान आरोग्य केंद्र तिलसारी और चौंरा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें गर्भवतियों की जांच की गई। इस दौरान पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया। बुधवार को आयुष्मान आरोग्य केंद्र चौंरा में सीएचओ प्रियंका बुधलाकोटी के नेतृत्व में गर्भवतियों के रक्तचाप, मधुमेह, वजन और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। आयरन की दवा बांटी गई। शिविर में 12 ग्रामीणों के रक्तचाप की जांच की गई। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर एएनएम पूजा भौर्याल, आशा कार्यकर्ता चंद्रा पांडेय, चंपा देवी आदि मौजूद रहे। आयुष्मान आरोग्य केंद्र तिलसारी में सीएचओ दिक्षा कढ़ाकोटी के नेतृत्व में टीम ने गर्भवतियों के स्वास्थ्य की जांच की। गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को कई बीमारियों से बचाव के बारे में बताया। इस मौके पर एएनएम चंपा शर्मा, आशा कार्यकर्ता दीपा देवराड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद