फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल पर स्वास्थ्य संकट, दोनों फिजिशियन अप्रैल से नहीं देंगे सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। होली के उल्लास के बीच जिलेवासियों के लिए चिंताजनक खबर है। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र दो फिजिशियन, डॉ. सीएमएस भैसोड़ा और डॉ. प्रीति यादव, अप्रैल से सेवाएं देने के इच्छुक नहीं हैं। दोनों चिकित्सकों ने विभाग को इस्तीफा और नोटिस सौंप दिया है, जिससे 2.5 लाख की आबादी वाला यह अस्पताल फिजिशियन विहीन होने की कगार पर है।
विज्ञापन

अस्पताल की औसत 400 की ओपीडी में से 250 से अधिक मरीज इन्हीं विशेषज्ञों के भरोसे रहते हैं। सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने पुष्टि की कि डॉ. भैसोड़ा का नोटिस पीरियड मार्च में समाप्त हो रहा है और डॉ. प्रीति ने भी हाल ही में कार्य छोड़ने का पत्र दिया है। यदि निदेशालय ने जल्द वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की तो अगले माह से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सकती है।

...........
पूर्व सूचना दे चुके हैं दोनों चिकित्सक

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि स्थायी फिजिशियन डॉ. भैसोड़ा ने नियमानुसार सेवा छोड़ने की सूचना तीन महीने पहले दे दी है। मार्च तक के नोटिस पीरियड में वह कार्य कर रहे हैं। उनका पत्र निदेशालय भेज दिया गया था। अप्रैल से वह जिला अस्पताल में सेवा देने के इच्छुक नहीं हैं। डॉ. प्रीति ने विगत दिनों नौकरी छोड़ने का पत्र दिया है। उन्हें पिछले दिनों ही चार दिन जिला अस्पताल और दो दिन सीएससी बैजनाथ में सेवा देने का आदेश जारी हुआ था हालांकि वह अब काम करने की इच्छुक नहीं हैं।
विज्ञापन

..........

वर्जन

टीएनएम से नियुक्त फिजिशियन अब जिले में काम करने की इच्छुक नहीं हैं। मार्च में उनका अनुबंध भी समाप्त हो रहा है। स्थायी फिजिशियन ने पत्र दिया है, अभी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। मरीजों की सुविधा के लिए उचित इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

-डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें