बागेश्वर के कांडा पड़ाव में लगे स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे लोग।
- फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। होम्योपैथिक विभाग ने कांडा पड़ाव के कालिका मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में वरिष्ठ होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. प्रमोद चंतोला, चिकित्साधिकारी डॉ. बेला महर ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। अधिकांश लोग सर्दी, जुकाम, बुखार, गठिया आदि से पीड़ित थे। स्वास्थ्य जांच के बाद लोगों को को दवा वितरित की गई। शिविर संचालन में दीपेश्वर गौड़, स्वास्थ्य कर्मी मुन्नी वर्मा ने सहयोग किया।