फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय से रवाना होंगे चार कृषि रथ

Wed, 14 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रबी की फसलों के लिए कृषक महोत्सव 25 अक्तूबर को यहां विकास भवन से शुरू होगा। यहां से पहले दिन चार किसान रथ रवाना होंगे। इसके टीम लीडरों के साथ ही न्याय पंचायत स्तर पर प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


डीएम भूपाल सिंह मनराल ने बताया कि रथ नंबर एक के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी डीएस जलाल, रथ नंबर दो के लिए जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, रथ नंबर तीन के लिए मत्स्य अधिकारी मनोज सिंह मियान, रथ नंबर चार के लिए पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु पाठक को टीम लीडर बनाया गया है। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

सभी न्याय पंचायतों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। डीएम ने बताया कि किसान रथ 26 अक्तूबर को लौबांज, कांडा, असों, सैंज, 27 को गढ़सेर, सानीउडियार, बोहाला, उत्तरौड़ा, 28 को भगरतोला, खातीगांव, पंतगांव, शामा, 29 को बैजनाथ, रावतसेरा, देवलधार माजखेत, 30 को भिलकोट, सिमगढ़ी, गुरना, भराड़ी, 31 को पिंगलों, दियाली, कांडे, सूपी, एक नवंबर को तिलसारी, होराली, चौंरा, लोहारखेत, दो नवंबर को रवाईखाल, बनलेख, फल्याटी, कर्मी, तीन नवंबर को अमसरकोट, आरेे, बदियाकोट में जाएंगे। इस दौरान सभी स्थानों पर स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें