कपकोट (बागेश्वर)। सर्व शिक्षा अभियान के तहत यहां आयोजित सेवारत हेडटीचरों को छह दिवसीय नेतृत्व विकास (एसएलडीपी) का प्रशिक्षण दिया गया। समापन प्रभारी उप शिक्षा अधिकारी एमपी सिंह और बीआरसी समन्वयक रमेश चंद्र आर्य ने किया। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण का लाभ नौनिहालों तक पहुुंचाने को कहा। बीआरसी सभागार में एमटी गणेश पांडे, कमलेश कुमार, किशोर पांडे ने हेड टीचरों को विद्यालयों में नेतृत्व विकास किस प्रकार किया जाता है।
स्वयं का विकास, शिक्षण अभियान प्रक्रिया, दल का नेतृत्व, नवाचार, साझेदारियों पर हेडटीचर को परंपरागत बनाने का प्रयास किया। हेड टीचर ने माना कि पहली बार पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण सार्थक लाभ रहा। हेड टीचर ने न्यूपा द्वारा बनाया गया प्रशिक्षण मॉड्यूल की सराहना की। वहां एपीएफ के जिला संचालक निखिल सेठी प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया। वहां नरेंद्र टाकुली, आनंद प्रसाद, दीवान ऐठानी, मंजू जोशी, ईश्वर सिंह ऐठानी, नीमा कोरंगा, मालती पुरोहित आदि थे।