मुख्य सचिव एस रामास्वामी और सीनियर कंसलटेंट मेजर जनरल वीके दत्ता ने 22 फरवरी को होने वाले मॉक ड्रिल के लिए चल रही तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी को आपदा प्रबंधन के लिए आईआरएस से संबंधित सभी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड में जिला प्रशासन का सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने कम्यूनिकेशन सिस्टम को सक्रिय रखने के लिए वायरलैस सेटों की व्यवस्था सुचारु रखने को कहा ताकि भूकंप की स्थिति में सभी सहयोगी विभागों सहित एनजीओ और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा सके। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने जिले में की गई तैयारियों से अवगत कराया।
बताया कि जिले में स्थापित इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम को पूरी तरह से सजग किया गया है। अधिकारियों को 22 फरवरी को मॉक ड्रिल की तैयारियों के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपदा कंट्रोल रूम का 24 घंटे संचालन के लिए कार्मिकों की तैनाती की गई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एसपी सुखवीर सिंह, डीएफओ एमबी सिंह, सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.जेसी मंडल, एडीएम एसएस जंगपांगी आदि अधिकारी मौजूद थे।