फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में हवा महल की दशा खराब

विज्ञापन
ागेश्वर में सरयू नदी के किनारे बना हवा महल। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के सूरजकुंड में बना हवा महल के नाम से बने विश्राम गृह की दशा खराब हो गई है। 45 साल पुराने हवा महल की छत क्षतिग्रस्त हो गई है। देखरेख और सफाई न होने से लोग इसमें बैठने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

सरयू नदी के किनार पर बने हवा महल पर स्थानीय लोग, यात्री और पर्यटक विश्राम करने आते हैं। यहां से नदी और आसपास का नजारा काफी दिलकश लगता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए इस विश्राम गृह गिरने के कगार पर पहुंच गई है। लोगों के बैठने के लिए बनाई गई कुर्सियां टूटने लगी हैं। देखरेख के अभाव में विश्राम गृह में गंदगी फैली हुई है। इसके आसपास झाड़ियां उगी हुई हैं। इसके चलते लोग यहां बैठकर सरयू नदी का ठीक से दीदार नहीं कर पा रहे हैं।
जिला नागरिक समिति के सदस्य संजय लाल साह जगाती का कहना है कि करीब 1975 में बने इस हवा महल का बदहाल होना चिंताजनक है। इसका जीर्णोद्धार किया जाना चाहिए। लोनिवि के अधिशासी अभियंता केके तिलारा ने बताया कि विभाग के पास बजट की कमी के चलते हवा महल के सौंदर्यीकरण और मरम्मत का कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके लिए नगरपालिका ने मांग की थी। पालिका को हवा महल के जीर्णोद्धार के लिए अनापत्ति दे दी गई है।
विज्ञापन

हवा महल का सौंदर्यीकरण, रंगरोगन और मरम्मत कार्य के लिए लोनिवि से अनापत्ति ली गई है। जीर्णोद्धार के लिए जिलाधिकारी के पास प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - राजदेव जायसी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें