कपकोट के चिरपतकोट स्थित गुसाईं भगवती मंदिर में पूजा करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के चिरपतकोट स्थित गुरु गोरखनाथ, भगवती मंदिर, बाण देवता मंदिर में भागवत कथा के एक साल पूरे होने पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली तो मंदिर में रुद्रीपाठ, हवन, गोदान समेत तमाम धार्मिक अनुष्ठान हुए।
महा आरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में इलाके के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह कपकोटी, संयोजक गणेश उपाध्याय, व्यवस्थापक सूबेदार मेजर जमन सिंह बिष्ट, सचिव आनंद सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी, मालती धामी, कैप्टन प्रताप सिंह कपकोटी, आनंद बल्लभ जोशी, पंडित चंद्र प्रकाश जोशी, सतीश जोशी आदि ने शिरकत की।