फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हरसिला में हरीश नेगी निर्विरोध सरपंच चुने गए

Sat, 10 Oct 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट(बागेश्वर)। ग्राम पंचायतों में सरपंच की नियुक्ति प्रक्रिया का आयोजन किया। ग्राम पंचायत की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी। शुक्रवार को चयन की प्रक्रिया के तहत हरसिला में पूर्व प्रधान हरीश नेगी को ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध सरपंच चुना।
विज्ञापन

चुनावी प्रक्रिया भगवती जोशी की मौजूदगी में संपन्न हुई। लीली में कुंदन सिंह गढ़िया और चौड़ा में अमर राम को दुबारा निर्विरोध सरपंच चुना गया। नौकोड़ी में सरपंच पद के लिए तीन उम्मीदवार होने के कारण ग्रामीणों के बीच आम सहमति नहीं बन पाई। इसके कारण यहां चुनाव प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी। इस दौरान राजेंद्र हरड़िया, बसंत जोशी, गोविंद बिष्ट, ग्राम प्रधान ममता कोरंगा, पूर्व प्रधान प्रेम सिंह कोरंगा, हरीश मेहता, गुड्डू पाठक, उम्मेद गढ़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें