काफलीगैर (बागेश्वर)। राजकीय इंटर कॉलेज बोहाला में शिक्षकों और अभिभावकों की आम बैठक हुई। बैठक के दौरान अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) और विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी)की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
हरीश सिंह मेहता पीटीए और भगवत सिंह मेहता एसएमसी अध्यक्ष चुने गए। चयनित पदाधिकारियों ने विद्यालय और शिक्षा के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र आर्या ने विद्यालय में होने वाली शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों, परीक्षाफल आदि की जानकारी दी। पिछले साल के आय-व्यय का विवरण और भौतिक आख्या भी प्रस्तुत की। उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई के गठन की प्रक्रिया शुरू की। वहां पर राजेंद्र नेगी, महेश गनघरिया, महावीर गढि़या, दिग्पाल मेहता, चतुर राम आदि मौजूद रहे।