वर्ल्ड रिकार्ड प्रमाण पत्र के साथ हरिमोहन ऐठानी।
- फोटो : AMAR UJALA
कपकोट के ऐठाण निवासी हरिमोहन सिंह ऐठानी के मैजिक स्क्वायर को एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकार्ड बुक में स्थान मिला है। इस उपलब्धि का प्रमाण पत्र भी हरिमोहन ऐठानी को दिया गया है।
कपकोट के ऐठाण निवासी हरिमोहन पुत्र गुमान सिंह ऐठानी को बचपन से ही मैजिक स्क्वायर बनाने का शौक था। इसी शौक ने उन्हें वर्ल्ड रिकार्डधारी की सूची में शामिल कर दिया है। एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकार्ड्स संस्था ने हरि के मैजिक स्क्वायर को अपनी वर्ष 2019 के अंक में स्थान दिया है। संस्था ने वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र भी हरि को प्रदान किया है। वर्ल्ड रिकार्डस बुक के मुख्य संपादक अनुराग सक्सेना ने प्रदान किया है। हरिमोहन ऐठानी ने 25 फरवरी 2009 से 21 अप्रैल 2009 तक के समयांतराल में लगभग 1260 घंटे में 450 चार्ट पेपरों में अलग-अलग श्रेणी के 48000 मैजिक पजल्स लिखे। इसकी 13 किलोग्राम भार की किताब तैयार की गई। हरिमोहन सबसे छोटे पजल को लगभग 10 सेकंड में लिख सकते हैं। इनका रिकॉर्ड गणितीय केटेगरी का है और रिकॉर्ड टाइटल का नाम ‘मैक्सिमम मैजिक स्क्वायर’ है।
इनमें भी अपना रिकार्ड दर्ज कर चुके हैं हरिमोहन
लिम्का बुक नेशनल रिकॉर्ड, लिम्का बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड, वंडर बुक इंटरनेशनल रिकॉर्ड, यूनिवर्सल रिकॉर्ड फोरम ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, मैथ जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑनलाइन बुक ऑफ इंटरनेशनल रिकॉर्ड, एवेरेस्ट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, मेगास्टार बुक ऑफ इंटरनेशनल रिकॉर्ड, असम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, कलाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, द बुक ऑफ केरला रिकॉर्ड, पांडिचेरी बुक ऑफ रिकॉर्ड, एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड, नेशनल जूरी अवार्ड