फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी हनुमान जयंती

Wed, 01 Apr 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कांडा। जिले में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी हो गई है। जिला मुख्यालय के सैंज के हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। कांडा के धपोली में भी सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

धपोली में हनुमान मंदिर की स्थापना सात मई 1992 को स्व. कुंवर सिंह धपोला ने की थी। संत प्रेमपुरी महाराज ने मंदिर में धर्मशाला, शनि मंदिर, देवी मंदिर आदि का निर्माण कराया। उनके माध्यम से मंदिर में अब तक दो भागवत और पांच रामचरित मानस पाठ हो चुके हैं। सुंदरकांड का पाठ समय-समय पर किया जाता है। भगवान सिंह धपोला ने बताया कि हर साल हनुमान जयंती पर मंदिर में भव्य कार्यक्रम होता है। बड़ी संख्या में लोग सुंदरकांड और पूजा में शामिल होने आते हैं। सैंज के हनुमान मंदिर में भी हर साल बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता सुंदरकांड पाठ कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें