फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हंसी, दिव्या, सुमन, मोनिका दौड़ीं सबसे तेज

Wed, 03 Dec 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज दुग नाकुरी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाती बालिकाएं। स्रो
विज्ञापन
बागेश्वर। शहीद महेंद्र सिंह भाकुनी राजकीय महाविद्यालय दुगनाकुरी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हो गई है। पहले दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्ग में आयोजित दौड़ में दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 100 मीटर की दौड़ में हंसी जोशी ने पहला, सुमन ने दूसरा और ललिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में दिव्या जोशी, सुमन, ललिता और 400 मीटर दौड़ में सुमन, रेखा, भावना खाती क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर की दौड़ में मोनिका को पहला, हिमानी कोरंगा को दूसरा और मनीषा को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीआईसी बनलेख के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने किया।
इस मौके पर डॉ. प्रफुल्ल गुप्ता, डॉ. विवेक कुमार, दिव्या कटियार, मुकेश कुमार आर्य, दीपक गुप्ता, चंदन कुमार, चंद्रमोहन पंत, ललित सिंह, कैलाश राम, नवीन राम, दीपा देवी, वीरेंद्र गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें