फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: झांकरा के हंसादत्त और ठाकुरद्वारा के मनीष बने सेना में अधिकारी

Sat, 14 Jun 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
देहरादून के आईएमए में पासिंग आउट परेड के दौरान हंसादत्त जोशी को स्टार अलंकृत करते माता-पिता। स्
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र के झाकरा निवासी हंसादत्त जोशी और ठाकुरद्वारा के मनीष जोशी सेना में अधिकारी बने हैं। आईएमए देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में परिजनों की मौजूदगी में दोनों युवक सेना का हिस्सा बने। दो युवकों के सेना में अधिकारी बनने पर जिले में खुशी की लहर है। जिले के ठाकुरद्वारा निवासी मनीष जोशी के पिता आनंद मोहन जोशी शिक्षक और माता चंपा देवी गृहिणी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कंट्रीवाइट पब्लिक स्कूल से हुई। आगे की पढ़ाई दिल्ली से करने के बाद उन्होंने सेना में अधिकारी बनने की तैयारी की।
विज्ञापन

झाकरा निवासी हंसादत्त जोशी के पिता देवकी नंदन जोशी व्यवसायी और माता कमला जोशी गृहिणी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा राप्रावि झाकरा से हुई। आगे की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से हुई। एनडीए की परीक्षा पास करने के बाद दोनों ने पुणे के खड़कवासला से तीन साल की ट्रेनिंग की। शनिवार को आईएमए देहरादून में परेड में शामिल होने के लिए जिले से परिजन भी वहां पहुंचे। दो युवकों के सेना में अधिकारी बनने पर जिले में खुशी की लहर है। उनके सेना में अधिकारी बनने पर शंकर दत्त जोशी, पंकज जोशी, हरीश चंद्र जोशी और संतोष जोशी ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें