बागेश्वर में बच्चे को माता पिता को सौंपती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
गोलू मंदिर की गली में बीते शुक्रवार को मिला चार वर्षीय बालक शहर का रहने वाला ही निकला। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसके माता-पिता का पता लगाकर बच्चा उनके सुपुर्द कर दिया है। बता दें कि बच्चा अपना नाम बिज्जू बता रहा था और खुद को अल्मोड़ा का रहने वाला बता रहा था। बता दें कि शुक्रवार की दोपहर को विकास भवन की महिलाकर्मी कविता को चार वर्षीय एक बालक मिला था। महिला ने बच्चे को पुलिस संरक्षण में देना चाहा, लेकिन बच्चा महिला के साथ ही रहने की जिद करने लगा।
कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि बच्चे के बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला वह अल्मोड़ा का नहीं बल्कि यहां नगर के स्टेशन रोड निवासी पंकज पांडे का बेटा है। बच्चेे के माता-पिता को बुलाया गया। जांच में पूरी संतुष्टि होने के बाद बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने महिला कर्मी और पुलिस का आभार जताया है।