ागेश्वर कत्यूर बाजार में दुकानों से बाहर रखा सामान।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कत्यूर बाजार में कुछ दुकानदारों की आधी दुकान रोड पर सजती है। लंबे समय से इस मार्ग पर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सड़क पर अतिक्रमण के चलते लोगों को चलने के लिए पूरी जगह नहीं मिल पा रही है। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां दिन भर आने-जाने वालों का तांता लगा रहता है।
कत्यूर बाजार में कपड़े, बर्तन सहित कई प्रकार की दुकानें है। जहां ग्राहकों की खासी भीड़ रहती है। दुकानदारों ने इस मार्ग पर कई जगह पर सामान से कब्जा रखा है। सुबह होते ही वे लोग अपनी दुकानों का आधा सामान सड़क पर रख देते हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। असल में यह सड़क आम राहगीरों की आवाजाही के लिए बनाई गई है। लेकिन इस पर सामान रखने की यहां होड़ सी मची है। इसके अलावा अन्य जगहों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिसको देखने वाला कोई नहीं है।
कोट
सड़क पर सामान रखने पर कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान में यदि मौके पर किसी दुकानदार का सामान रोड पर मिलता है, तो उसे जब्त कर लिया जाएगा और उससे जुर्माना भी वसूला जाएगा।
राजदेव जायसी ईओ नगरपालिका, बागेश्वर