बागेश्वर/गरुड़। जिले में बृहस्पतिवार को कपकोट क्षेत्र में ओले गिरे। हिमालयी चोटियों में हल्का हिमपात होने की सूचना है। मौसम में आई तब्दीली के कारण ठंड में इजाफा हो गया है।
बृहस्पतिवार को कपकोट के कई स्थानों में काफी हल्की ओलावृष्टि और कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। पिंडारी ग्लेशियर क्षेत्र में हिमालयी चोटियों के साथ ही बुग्यालों में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम में आए बदलाव से आने वाले एक-दो दिन में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। इधर, गरुड़ तहसील क्षेत्र में दिनभर आसमान में बादल छाये रहे। ग्वालदम में हल्की बूंदा बांदी हुई। कौसानी में भी ठंड बढ़ गई है।