बागेश्वर में वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ अतिथि। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग की ओर से वॉलीबाल मैच हुआ। मुकाबला में स्टेडियम और बागेश्वर पुलिस विभाग की टीम आमने सामने थीं। स्टेडियम की टीम ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम किया।
मैच में स्टेडियम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला गेम 25-11 से जीता। बागेश्वर पुलिस की टीम ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 27-26 से अपने नाम किया। तीसरा सेट स्टेडियम की टीम ने 25-18 से जीतकर मैच अपने नाम किया। इससे पहले मैच का शुभारंभ एसडीएम हरगिरि, सीओ शिवराज सिंह राणा और तहसीलदार दीपिका आर्या ने किया। वहां पर डीएसओ सीएल वर्मा, सीईओ गजेंद्र सिंह सौन, मोहन चंद्र उप्रेती, गोविंद सिंह मटियानी आदि थे।