फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से नामती चेटाबगड़ क्षेत्र में फल सब्जी की भारी तबाही

Sun, 22 May 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
ओलों की चादर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओलावृष्टि से जनपद के नामती चेटाबगड़ क्षेत्र में फलों, सब्जियों, धान की नर्सरियों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से शीघ्र नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। शनिवार को बारिश के साथ हुई भीषण ओलावृष्टि से नामती चेटाबगड़ क्षेत्र में संतरा, नींबू, आम, अमरूद, केला सहित तमाम फलदार पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

आलू, गोभी, शिमला मिर्च, बैगन, बीन खेतों में ही नष्ट हो गया। रोपाई के लिए तैयार की गई धान की नर्सरियों को भी क्षति पहुंची है। ग्राम प्रधान मानुुली देवी, उपप्रधान जीवन सिंह सहित चंद्र सिंह, नारायण सिंह कोश्यारी, नंदन सिंह, धन सिंह, राम सिंह, चंद्र सिंह, गोपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से क्षति का शीघ्र आकलन कर सभी प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रभावित किसानों ने कहा है कि यदि मुआवजा नहीं दिया गया तो उन्हें आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें