चौखुटिया (अल्मोड़ा)। गेवाड़ क्रिकेट कप 2024-25 में शनिवार को दो सेमी फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें गुसाईं ऑटोमोबाइल और इलेवन स्टार अगनेरी की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते।
पहला मुकाबला हिंद क्रिकेटर्स रानीखेत व गुसाईं ऑटो मोबाइल चौखुटिया के बीच खेला गया। हिंद क्रिकेटर्स रानीखेत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए।
इसके जवाब में गुसाईं ऑटोमोबाइल की टीम ने एक विकेट शेष रहते मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रॉयल स्ट्राइकर अगनेरी व इलेवन स्टार चौखुटिया के बीच हुआ।
रॉयल स्ट्राइकर अगनेरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और महज 48 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गयी। इसके जवाब में इलेवन स्टार अगनेरी ने तीन विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया और फाइनल में प्रवेश किया।
मुकाबले के मैन ऑफ द मैच बालम रहे। रविवार को फाइनल मैच होगा। वहां सागर मनराल, अजय मनराल, सुंदर सिंह, भानु प्रताप थापा, करन थापा रहे।
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार