फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षा से नाराज गुरिल्लों ने तहसील में प्रदर्शन किया

Sun, 09 Apr 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 एसएसबी में तैनाती और पेंशन सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चलाए जा रहे गुरिल्ला संगठन के आंदोलन को 2700 दिन पूरे हो गए। आंदोलन के इतने समय बाद भी कोई सुध नहीं लेने से नाराज गुरिल्लों ने तहसील में प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। 

रविवार को जिले भर से तीन दर्जन से अधिक गुरिल्ला सदस्य धरना देने तहसील परिसर पहुंचे। जहां पर आयोजित सभा में शेर सिंह दुबडिय़ा ने कहा कि दो साल पहले भौतिक सत्यापन के बाद केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को गुरिल्लों को होमगार्ड या सिविल डिफेंस आदि सुरक्षा सेवाओं में भर्ती करने को कहा था।
विज्ञापन


आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गुरिल्लों ने आपदा प्रबंधन और लोनिवि में शासनादेशों का पूरी तरह से पालन नहीं होने का आरोप भी लगाया। गुरिल्ला सदस्यों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्दी अमल नहीं होता है तो केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ फिर से उग्र आंदोलन चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


रामप्रसाद आर्या के संचालन में धरना प्रदर्शन करने वालों में रुद्र सिंह धामी, दिनेश लोहनी, उम्मेद सिंह, नारायण सिंह, मथुरा दत्त, दलीप सिंह, ममता कांडपाल, मुन्नी, हंसी, दुर्गा आदि गुरिल्ला सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें