बागेश्वर के दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के एटीएम में बंदूक की गोली से हुआ छेद। संवाद न्यूज एजेंस
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर के दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के गार्ड की बंदूक से गोली चलने से अफरातफरी मच गई। गोली एटीएम की छत में लगने से बड़ा हादसा बच गया।
बागेश्वर के दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के एटीएम के भीतर बुधवार सुबह करीब 11 बजे अचानक गोली चलने से बैंक कर्मियों के साथ ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। बैंक का स्टाफ और लोग एटीएम की ओर दौड़ पड़े। पूछताछ में गार्ड ने बताया कि वह एटीएम के भीतर कपड़े से बंदूक की बाहरी सफाई कर रहा था। इसी दौरान हाथ से बंदूक छूट गई। जमीन में टकराते ही बंदूक से गोली चल पड़ी। गनीमत रही कि गोली गार्ड को नहीं लगी। बैंक के शाखा प्रबंधक हिमांशु शाह ने बताया कि मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। वाकये से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।