फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों ने भविष्य की समस्याओं पर मंथन किया

Sun, 26 Feb 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में हुई बैठक में उपस्थित अतिथि शिक्षक।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों की बैठक में स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में नए सत्र से संभावित समस्याएं सुलझाने पर चर्चा की गई। 

बागनाथ मंदिर परिसर में रविवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अतिथि शिक्षकों की मेहनत से पिछले सत्र में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम काफी अच्छा रहा। अतिथि शिक्षकों ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि सत्र की समाप्ति के साथ ही उनके सामने बेरोजगारी की समस्या खड़ी होगी क्योंकि उनका अनुबंध 31 मार्च तक के लिए ही हुआ है।
विज्ञापन


इसके बाद की समस्याएं सुलझाने के लिए अभी से तैयारी करने को कहा गया। सभी अतिथि शिक्षकों ने कहा कि उनके सुरक्षित भविष्य के लिए सरकार, शिक्षा विभाग को शीघ्र उचित निर्णय लेना चाहिए। बैठक में भावना धपोला, पूनम उप्रेती, हिमांशी भट्ट, किशन नेगी, गोपाल बिष्ट, रेखा आर्या, रेखा मटियानी, बबीता बिष्ट, पंकज लोहनी, रंजीत कुमार, सोहन बोरा, उपेंद्र कनवाल, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें