फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20वीं सदी के श्रेष्ठ चिंतक थे डॉ. अंबेडकर

Thu, 14 Apr 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम भूपाल सिंह मनराल ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर 20वीं सदी के श्रेष्ठ चिंतक थे। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने बिलौना के महर्षि विद्यालय में बहुउद्देश्यीय शिविर का शुभारंभ किया और पौधा भी रोपा। डीएम ने समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किए। नगरपालिका में अध्यक्ष गीता रावल और सभासदों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने भी कार्यक्रम किए। सीईओ कार्यालय में आरसी आर्य ने माल्यार्पण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में विधायक चंदन राम दास, अध्यक्ष उमा बिष्ट, महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय, शेर सिंह गड़िया, बलवंत सिंह, चंपा आर्या आदि थे।

बसपा के कार्यक्रम में अध्यक्ष सुंदर कुमार स्यूनेवाल और महासचिव बीआर धौनी ने माल्यार्पण किया। वहां महेश चंद्र, रमेश प्रकाश, विशल लाल, ओम प्रकाश टम्टा आदि थे। पीजी कॉलेज में प्राचार्य डा. एससी पंत ने माल्यार्पण किया और प्रतिज्ञा ली। स्व. हरिप्रसाद टम्टा पुस्तकालय में अभिलेख टम्टा ने, जिला पंचायत में अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


वहां विधायक ललित फर्स्वाण भी रहे। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा, ग्राम सभा मेहनरबुंगा, राइंका मंडलसेरा, काफलीगैर तहसील, ग्राम पंचायत बिनवाल तेवाड़ी, राउमावि बिलौना, राजकीय जूनियर हाईस्कूल अनर्सा, सरस्वती टम्टा स्मारक राइंका देवलधार सहित विभिन्न स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं हुईं। 

एससीएसटी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष संजय टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीडीओ डॉ. महेश कुमार थे। वहां, गिरीश चंद्र धौनी, पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, संजीव भारती, सज्जन टम्टा, कमल टम्टा, जगदीश आगरी, सुनीता टम्टा, छुट्टन लाल, बालकृष्ण, नवल किशोर आदि थे। तहसील कार्यालय कपकोट में हुए कार्यक्रम में एसडीएम केएस टोलिया, तहसीलदार एमएस बिरोड़िया, नायब तहसीलदार पूरन बिष्ट, पटवारी भुवन वर्मा, एमएस भाकुनी मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष चंपा देवी ने माल्यार्पण किया।

ईओ हरिचरण सिंह आदि थे। राजकीय प्राथमिक स्कूल सनेती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राथमिक स्कूल जाखणी, मजगांव में बीडीसी सदस्य जोगा सिंह, पदम सिंह, प्रधानाध्यापिका सविता टम्टा, धनुली देवी आदि थे। पीजी कॉलेज कपकोट में प्रभारी प्राचार्य केके पंत ने माल्यार्पण किया। डा.एमसी आर्य, डा.मुन्ना जोशी आदि थे।

जूहा अनर्सा में हुए कार्यक्रम में दीपेंद्र कुमार भट्ट, गीता देवी, दीवान खेतवाल, पीटीए अध्यक्ष केदार सिंह, शिक्षिका रोजिला खान, कला जोशी आदि थे। इसके अलावा कांडा, धरमघर, कौसानी क्षेत्र के सभी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में डॉ. अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें